फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पड़ोसी के कुत्ते ने छात्रा को काटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर की घटना, छात्रा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शिवम विहार में पड़ोसी के कुत्ते ने छात्रा को काट लिया। जिससे जया (22) बुरी तरह जख्मी हो गई। उसने बड़ी मुश्किल से खुद को छुड़ाया। जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने जया का बयान लेकर कुत्ते की मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाले 14 साल के किशोर घनश्याम को काट लिया था। उस समय समझौता कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित अपने परिवार के साथ गली नंबर-10 शिव विहार फेज-10, करावल नगर में रहती है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च की सुबह करीब 7 बजे वह दूध लेने के लिए घर से निकली थी। गली में निकलते ही पड़ोस में रहने वाली महिला के कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने लड़की को कुत्ते से बड़ी मुश्किल से छुड़वाया। इतनी देर में कुत्ते ने जया की टांग का मांस निकाल लिया था। घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ। जया के पिता उमेश ने बताया कि महिला का कुत्ता आए दिन किसी न किसी को काट रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी महिला अपने कुत्ते को बांधकर नहीं रखती है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें