पुलिस के मुताबिक सलीम अपने परिवार के साथ गली नंबर-19, जनता कालोनी में रहता था। इसके परिवार में पिता शम्सुद्दीन, मां फिरोजा व चार बहन भाई हैं। पेशे से सलीम पेंटर था।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रुपयों की लेनदेन में हुए मामूली झगड़े के दौरान एक युवक ने अपने साथी की चाकू से कई वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सलीम (35) के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी चाकू लेकर सलीम के घर पहुंचा और वहां उसके परिजनों के उसके काम तमाम करने की खबर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि सलीम की लाश गली में पड़ी है, उठा लो। यह कहकर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद सलीम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर रात को ही पुलिस ने आरोपी अफसर (36) को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू और कपड़े बरामद कर लिये हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सलीम अपने परिवार के साथ गली नंबर-19, जनता कालोनी में रहता था। इसके परिवार में पिता शम्सुद्दीन, मां फिरोजा व चार बहन भाई हैं। पेशे से सलीम पेंटर था। कुछ समय से वह गली नंबर-20 में रहने वाले अपने दोस्त अफसर के साथ मिलकर इलाके के ही एक मकान में पेंट करने का काम कर रहा था। सोमवार को काम खत्म करने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे। इस बीच दोनों की कुछ रुपयों को लेकर लड़ाई हो गई। कुछ ही देर में झगड़ा हाथापाई में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान अफसर ने चाकू निकालकर सलीम पर हमला शुरू कर दिया। आरोपी तब तक सलीम को मारता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गया। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर सलीम के घर पहुंचा और उसकी हत्या की खबर देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात को आरोपी अफसर को दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता करने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच कितने रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था।