फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नंद नगरी में 50 वर्षीय इसरार की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Mon, 23 Aug 2021 11:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि शनिवार रात को बी-ब्लॉक नंद नगरी में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल इसरार और उसकी बेटी शबाना को जीटीबी अस्पताल ले जा चुका था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंद नगरी इलाके में शनिवार रात हुए अधेड़ मो. इसरार की हत्या की गुत्थी को पुलिस ले सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी मोहम्मद सलाम (42) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल छुरा भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इसरार का बेटा इजहार 14-15 सालों उसके रोटी के होटल पर काम करता था। 

विज्ञापन


उसका काम धंधा चल नही रहा था। इसकी वजह से वह उसकी सैलरी भी नहीं दे पा रहा था। वहीं इजहार ने अलग रोटी की दुकान खोल ली थी। इसकी वजह से उसका धंधा और चौपट हो गा था। दूसरी ओर इसरार रोजाना दुकान पर आकर उसको जलील करता था। गुस्से में उसने इसरार की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह अपने गांव फरार होने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि शनिवार रात को बी-ब्लॉक नंद नगरी में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल इसरार और उसकी बेटी शबाना को जीटीबी अस्पताल ले जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर इसरार की मौत का पता चला। घायल शबाना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


पूछताछ में शबाना ने बताया कि उसका भाई इजहार पिछले काफी कई सालों से सलाम की दुकान पर रोटी बनाने की दुकान पर कारीगर का काम करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़कर अपनी दुकान खोल ली थी। इस बात से सलाम नाराज था। शनिवार को वह पड़ोस में थी तो किसी ने उसे खबर दी कि उसके पिता पर सलाम हमला कर रहा है। शबाना घर पहुंची तो सलाम ने उसके भी हाथ पर चाकू मार दिया। बाद में वह फरार हो गया। शबाना के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सलाम की तलाश शुरू की। आरोपी अमेठी, यूपी का रहने वाला था। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी मंडोली फ्लाईओवर के पास मौजूद है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह मृतक के बेटे के 75 हजार रुपये नहीं दे पा रहा था। उसका पिता इसरार जलील कर रहा था। गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें