फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जमानत पर जेल से बाहर आया हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली में दबंगई कर अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के एक मामले में पहले गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था। आरोपी मनोज उर्फ नेपाली (29) के पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

वह 2017 में ख्याला में दर्ज हत्या के एक मामले में शामिल था। पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेल में करीब सात साल बिताने के बाद उसे इस वर्ष जनवरी में जमानत पर रिहा कर दिया गया था और उसने जेल से छूटने के बाद फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। पुलिस ने बताया कि पता चला कि वह रघुबीर नगर में बस गया था, उसने दूसरी शादी कर ली थी। अपने गिरोह को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। रमेश नगर में एक झुग्गी के पास उसके मौजूद होने और हथियार होने की तीन नवंबर को जानकारी मिली थी। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें