फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ग्राहक बनकर जेवर चुराने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, डीयू से बीकॉम कर रही है युवती

Fri, 14 Jan 2022 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महिला के खिलाफ चोरी के तीन और बेटी पर दो मामले पहले से हैं दर्ज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफराबाद पुलिस ने मां-बेटी के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो ग्राहक के रूप में दुकानों पर जाकर जेवर चोरी कर लेती थीं। पुलिस ने अंबेडकर निवासी आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास चोरी के कुछ जेवर भी बरामद हुए। बेटी डीयू के एक कॉलेज में बीकॉम फाइनल इयर की छात्रा है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 31 दिसंबर को जाफराबाद के एक ज्वेलर ने दुकान में टॉप्स के बॉक्स चोरी होने की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर दो महिलाएं आई थीं। वह दूसरे ग्राहकों को जेवर दिखाते रहे उसी दौरान दोनों महिलाएं टॉप्स का बॉक्स चोरी करके ले गईं। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में दोनों महिलाएं एक स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचती दिखीं। पुलिस ने स्कूटी के नंबर की जांच की तो अंबेडकर नगर का निकला। पुलिस टीम ने अंबेडकर नगर जाकर बुधवार दोपहर आरोपी महिलाओं को दबोच लिया, जो आपस में मां-बेटी हैं। उनके पास चोरी के सात जोड़ी टॉप्स बरामद हुए। बेटी डीयू के एक कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। महिला अपने पति से अलग रहती है।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मां-बेटी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि दोनों बढ़िया कपड़े पहनकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम देती थीं। आरोपी महिला के खिलाफ पहले से चोरी के तीन और उसकी बेटी पर दो मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें