फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और आसपास के इलाकों में डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए मॉस्किटो टर्मिनेटर ट्रेन रवाना

Sat, 31 Aug 2019 06:25 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉस्किटो टर्मिनेटर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और रेलवे की संयुक्त पहल के तहत शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 से मॉसक्यूटो टर्मिनेटर  ट्रेन को रवाना किया। इस ट्रेन में रखे गए पावर स्प्रेयर से दिल्ली और आसपास की पटरियों के दोनों तरफ 50-60 मीटर के दायरे में 150 किलोमीटर तक कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। ट्रेन 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

विज्ञापन


इस मौके पर महापौर सुनीता कांगड़ा ने कहा कि चार अक्तूबर तक चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन अलग अलग हिस्सों से गुजरेगी। पांच सप्ताह के दौरान यह ट्रेन उतरी और पूर्वी निगम के इलाकों में भी कीटनाशकों का छिड़काव करेगी।

दक्षिणी निगम की ओर से मुहैया किए गए ट्रक पर पावर स्प्रेयर रखा गया है। अलग अलग तारीखों पर यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर हजरत निजामुद्दीन, लाजपत नगर, सेवा नगर, लोदी कॉलोनी, सफदरजंग, पटेल नगर, किशनगंज, सदर बाजार, सराय रोहिल्ला, बरार स्कवायर, इंद्रपूरी, मायापुरी, दया बस्ती, दिल्ली कैंट, पालम, बेहटा हाड़ीपुर हॉल्ट, लोनी, दिल्ली शाहदरा से होते हुए वापस नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


एडीसी रणधीर सहाय, मंडल रेल प्रबंधक एसके जैन ने भी इस ट्रेन के संचालन से मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे बीमारियों का खतरा कम होगा। टर्मिनेटर खासतौर पर जलाशयों और तालाबों के अलावा उन स्थानों पर भी कीटनाशक का छिड़काव करेगी जहां वर्षा के कारण पटरी के दोनों तरफ गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे मच्छरों केे प्रजनन पर भी रोक लग सकेगी। 
 

चुनौतियों के बाद भी रेलवे ने निभाई प्रतिबद्धता

उत्तर रेल के महाप्रबंधक ने बताया कि निगम और रेलवे के बीच सहयोग और जनहित की दिशा में एक अनूठा उदाहरण है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत जन स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। बेहद अधिक यातायात वाले इस रेल खंड पर कई महत्वपूर्ण और सुपरफास्ट ट्रेन के समय में संशोधन की बड़ी चुनौती के बावजूद प्रतिबद्धता निभाई जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें