फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: तिहाड़ में एक माह में सौ से अधिक कैदी करते हैं नियम की अनदेखी

Mon, 23 May 2022 04:16 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

हाल के दिनों में जेल में आपस में मारपीट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में कैदी के आने के बाद उनके रिकार्ड को खंगाला जाता है। अगर कैदी किसी गैंग से ताल्लुक रखता है तो उसे ऐसे जेल में बंद किया जाता है जहां विरोधी गुट के कैदी नहीं होते हैं।
विज्ञापन
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में एक माह में सौ से ज्यादा कैदी करते हैं जेल नियमों की अनदेखी। ये अक्सर देखने में आ रहा है। कैदी अकसर एक दूसरे से मारपीट कर नियमों की तोड़ते हैं। साथ ही समय समय पर जेल प्रशासन की ओर से चलाए तलाशी अभियान के दौरान कैदियों के पास से मिलने वाले नशे का सामान, मोबाइल और इनके बनाए हथियार को भी नियम के अवहेलना के श्रेणी में रखा गया है। ऐसे कैदियों के खिलाफ जेल प्रशासन लगातार कार्रवाई करता है।

विज्ञापन


हाल के दिनों में जेल में आपस में मारपीट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में कैदी के आने के बाद उनके रिकार्ड को खंगाला जाता है। अगर कैदी किसी गैंग से ताल्लुक रखता है तो उसे ऐसे जेल में बंद किया जाता है जहां विरोधी गुट के कैदी नहीं होते हैं। लेकिन अकसर देखा जाता है कि जेल में रहने के दौरान भी कैदियों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। जिसमें कैदी हिंसक भी हो जाते हैं। ऐसे में झगड़ा करने वाले कैदियों का तत्काल उस जेल में वार्ड बदल दिया जाता है या फिर उसे दूसरे जेल में भेज दिया जाता है।

साथ ही उसपर जेल नियम के अनुसार कार्रवाई भी की जाती है।जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में कुछ पाबंदियां हैं। जेल में अगर सब कुछ उपलब्ध हो तो फिर जेल और बाहरी दुनिया में अंतर नहीं होगा। जेल का मकसद यहां आए व्यक्ति को समाज से दूर रखकर उनमें सुधार करना होता है।
विज्ञापन



बावजूद कैदी चोरी छिपे जेल में नशे का सामान, मोबाइल आदि ले आने में सफल हो जाते हैं। साथ ही जेल में रहने के दौरान रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों से हथियार बना लेते हैं। जिसका इस्तेमाल मारपीट के दौरान करते हैं।

ऐसे कैदियों के खिलाफ जेल प्रशासन बीच बीच में तलाशी अभियान चलाती है और जिन कैदियों के पास से आपत्तिजनक सामान मिलता है, उनपर कार्रवाई की जाती है। कार्रवाई के दायरे में आने वाले कैदी उन लाभों से वंचित कर दिया जाता है, जो उन्हें जेल में रहने के दौरान अच्छा आचरण करने से मिलता है। इन लाभों में समय से पहले रिहाई या फिर ओपन जेल में रहने की सुविधा शामिल है।

जेल में नियमों की अनदेखी करने वाले कैदियों के खिलाफ जेल नियमावली के तहत कार्रवाई की जाती है और ऐसे कैदियों पर विशेष निगरानी रखी जाती है। कैदियों को अच्छे आचरण से मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

संदीप गोयल, तिहाड़ जेल महानिदेशक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें