फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : सरकारी स्कूलों में पहुंच रहे अधिक छात्र, निजी में कम 

Mon, 28 Feb 2022 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दरअसल, हाल ही में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छात्रों की अधिकाधिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सरकारी स्कूलों की ओर से अपने-अपने स्तर पर प्रयास किए गए, जिस कारण छात्रों की उपस्थिति बढ़ रही है। 
विज्ञापन
file pic... - फोटो : केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के कम होते मामलों के बीच सरकारी स्कूलों में छात्रों की अधिक उपस्थिति दर्ज हो रही है। खासतौर पर छठी से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र अधिक  पहुंच रहे हैं। उधर, निजी स्कूलों में अभी भी उपस्थिति का ग्राफ कम है।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छात्रों की अधिकाधिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सरकारी स्कूलों की ओर से अपने-अपने स्तर पर प्रयास किए गए, जिस कारण छात्रों की उपस्थिति बढ़ रही है। 

दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकर नगर स्थित राजकीय कन्या सर्वोदय विद्यालय की प्रमुख अरुणा आनंद के मुताबिक, बीते दिनों के मुकाबले स्कूल में छात्रों की संख्या 90 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे पहले कोरोना प्रतिबंधों की वजह से संख्या कम थी। सात फरवरी से स्कूल खुलने के बाद शुरुआती दिनों में छात्रों की संख्या बहुत कम देखने को मिल रही थी। लेकिन, स्कूल की ओर से प्रयास करने से उपस्थिति बढ़ रही है।  
विज्ञापन


वहीं, बुराड़ी स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक के मुताबिक, सत्र खत्म होने वाला है, ऐसे में अधिकतर बच्चों को घर पर ही रहकर पढ़ाई करने के लिए कहा गया है। स्कूल की ओर से अप्रैल में बच्चों का स्वागत किया जाएगा। बच्चों को अब स्कूल बुलाया जाएगा तो मार्च में निर्धारित परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय कम होगा। यही वजह है कि छात्र कम संख्या में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें