फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moosewala Murder : लॉरेंस विश्नोई का खुलासा- नेपाल से 8 महीने पहले मंगाए थे हथियार

Sat, 04 Jun 2022 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि उसने एक गैंगस्टर के जरिये गोल्डी बरार को सूचना पहुंचाई थी। बिश्नोई ने यह भी बताया है कि वह विक्की मिड्डूखेडा को बड़े भाई तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ अध्यक्ष बनाया था। 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार करीब 8 माह पहले नेपाल के जरिये मंगाए गए थे। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि उसने एक गैंगस्टर के जरिये गोल्डी बरार को सूचना पहुंचाई थी। बिश्नोई ने यह भी बताया है कि वह विक्की मिड्डूखेडा को बड़े भाई तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ अध्यक्ष बनाया था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस को पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। शुक्रवार को भी उससे कई घंटे पूछताछ की गई। बिश्नोई ने बताया कि उसने पंजाबी गायक की हत्या के लिए आधुनिक हथियार बहुत पहले मंगवा लिए थे। खुफिया विभाग को भी कुछ महीने पहले हथियार मंगवाने के इनपुट मिले हैं। स्पेशल सेल अब लॉरेंस से ये पूछताछ कर रही है कि हथियार किस देश से और कैसे मंगवाए थे। हथियार मंगवाने के लिए पैसे का लेन-देन कैसे हुआ था।



लारेंस ने पूछताछ में ये भी बताया है कि उसने गैंगस्टर के जरिये कनाडा में बैठे गोल्डी बरार को करीब 6 माह पहले मैसेज भिजवाया था।  बिश्नोई ने पूछताछ में यह भी बताया कि अकाली नेता रहे विक्की मिड्डूखेडा की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक की हत्या करवाई है। 
विज्ञापन


उसका कहना है कि वह विक्की को बड़े भाई की तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनवाया था। विक्की युवा अकाली दल का एक नेता था। 

हत्याकांड में शामिल बोलेरो कार फतेहाबाद में मिली
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार हरियाणा से जुड़ने लगे हैं। पंजाब पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद जिले में देखे जाने के बाद उसे हांसपुर रोड पर कब्जे में लेकर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी को चार दिन पहले हांसपुर रोड से पंजाब की ओर जाते देखा गया था।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद के रतिया रोड और हांसपुर रोड पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों से मिली लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और बोलेरो में सवार फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें