फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह विदा होगा मानसून: चार अक्तूबर को हो सकती है हल्की बारिश, दिल्ली-एनसीआर में सबसे खराब रही ग्रेटर नोएडा की हवा

Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में इस समय मानसून विदाई की राह पर है। आगामी चार अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद छह अक्तूबर तक मानसून पूरी तरह से विदाई ले लेगा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कई वर्षों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून इस सप्ताह दिल्ली से विदा हो जाएगा। ऐसे में पूरे मानसून के साथ रिकॉर्ड की राह पर रही दिल्ली का सफर अधूर साबित हो सकता है। एक जून से लेकर अब तक कुल 1179 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इससे पहले 1933 में 1190 मिमी बारिश का  रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, दिल्ली में इस समय मानसून विदाई की राह पर है। आगामी चार अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद छह अक्तूबर तक मानसून पूरी तरह से विदाई ले लेगा। ऐसे में मानसून का नया रिकॉर्ड इस बार अधूरा रह सकता है। इससे पहले राजस्थान से मानसून विदाई ले चुका है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.7  व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 95 फीसदी व न्यूनतम स्तर 52 फीसदी दर्ज किया गया। इस वजह से दिनभर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन


छुट्टी वाले दिन घरों से बाहर घूमने के लिए निकले लोगों का सूरज के तल्ख तेवरों के कारण बुरा हाल रहा। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों की बात करें तो पालम में 35.4, लोधी रोड में 35.6, रिज में 34.5, आयानगर में 34.1, गुरुग्राम में 35, नोएडा में 34.1 व पीतमपुरा में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस कड़ी में अधिकतम तापमान 35 तक बना रहेगा। वहीं, सप्ताह के अंत तक पारा 36 तक भी पहुंच सकता है।

सबसे खराब रही ग्रेटर नोएड का हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा धीरे-घीरे बिगड़ना शुरू हो गई है। इस कड़ी में शनिवार को ग्रेटर नोएडा की हवा दिल्ली-एनसीआर सबसे खराब दर्ज की गई है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 204 दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटे में भी इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 125 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 159, गाजियाबाद का 180, गुरुग्राम का 118 व नोएडा का 121 एक्यूआई रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पीएम 10 का स्तर 108 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर व पीएम 2.5 का स्तर 48 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें