फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कागजमुक्त व सौर ऊर्जा से संचालित विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष को दोनों पक्षों के सदस्यों ने ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। यह कई मायनों में ऐतिहासिक है। विधानसभा अब पूरी तरह से पेपरलेस और सौर ऊर्जा से संचालित हो चुकी है जिससे यह पर्यावरण अनुकूल और डिजिटल विधानसभा बन गई है।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को दोनों पक्षों के सदस्यों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई दी। भाजपा विधायकों ने कहा कि वर्षों से जो कार्य नहीं हो पा रहा था वह 100 दिनों के भीतर करके दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारते हुए यह कदम उठाया है। वहीं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मात्र पांच महीनों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मिलकर विधानसभा को सौर ऊर्जा संचालित और पेपरलेस बना दिया। इस तरह उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सार्थक परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्टों ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्ट शासन की पोल खोल दी है और भाजपा सरकार अब पारदर्शिता व जनकल्याण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें