फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : वेयर हाउस से चुराए 33 लाख के मोबाइल फोन, कंपनी के कर्मचारी समेत दो लोगों ने की चोरी

Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 थाना और जिले की साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक वेयर हाउस से चोरी 33 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन को बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चोरी का फोन खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों जांच के दायरे में शामिल किया है। 
विज्ञापन


पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार एक आरोपी कंपनी का कर्मचारी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कंपनी में दो साल से काम कर रहा था और कंपनी पर उसका कुछ रुपया बकाया था, जिसके नहीं मिलने से परेशान होकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 11 मार्च को विशाल सिंह ने बामनौली गांव में ब्लू लाइन लॉजिस्टिक्स नाम के वायरहाउस से 33 लाख कीमत के 356 मोबाइल फोन की चोरी होने की शिकायत की। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर की तकनीकी जांच शुरू की। इनमें कुछ मोबाइल रजौकरी इलाके में चल रहे थे। 
विज्ञापन


जिले की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने राजौकरी निवासी गोविंद को पकड़ा। इसके पास से 159 मोबाइल फोन मिले। गोविंद के निशानदेही पर पुलिस ने नई दिल्ली निवासी अतुल को पकड़ा। उसके कब्जे से 125 मोबाइल बरामद किए गए। खरीदार राजौकरी निवासी भगवान दास के पास से पांच मोबाइल और राजौकरी निवासी रामप्रकाश के कब्जे से ग्यारह फोन बरामद किए। 
 
विज्ञापन

इसके अलावा पांच मोबाइल फोन दुकान से खरीदने वाले ग्राहकों के पास से मिले। इस मामले में पुलिस पवन की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी अतुल ने बताया कि वह कंपनी में दो साल से काम करता है। कंपनी पर उसके कुछ रुपये बकाया है। जिसके नहीं मिलने पर उसने गोविंद और पवन के साथ चोरी की साजिश रची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें