नोएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने वर्चुअल मोड में इंटरनेशनल मोबाइल एंड एंबेडेड टेक्नोलॉजी कांफ्रेंस का आयोजन किया। सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, मलेशिया आदि 40 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और वक्ताओं ने भाग लिया।
इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स, आईईईई यूपी सेक्शन के सह प्रायोजित कांफ्रेंस में वर्जीनिया टेक एडवांस्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट, यूएसए के निदेशक डॉ. एस रहमान ने कहा कि सम्मेलन स्मार्ट उपकरणों और उपकरणों में तेजी से विकास के साथ संयुक्त मोबाइल संचार और एम्बेडेड सिस्टम प्रौद्योगिकी में किए गए जबरदस्त प्रगति को उजागर करने में बेहद महत्वपूर्ण होगा।
जापान के टोक्यो के चुओ युनिवर्सिटी से डॉ. कजुया कोबायाची ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से, हम मोबाइल संचार एंव एम्बेडेड सिस्टम प्रौद्योगिकी में प्रगति की पहचान करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम के दौरान यूएसए के मैरीलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अशोक अग्रवाल को एमिटी विश्वविद्यालय ने मानद प्रोफेसरशिप से सम्मानित किया। वहीं 350 पेपरों की प्रस्तुति दी गई।