फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मुख्यमंत्री संग मंत्रियों के कार्यालयों की बदलेगी सूरत, 36 करोड़ होंगे खर्च, सरकार ने बजट को दी मंजूरी

Sun, 13 Mar 2022 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीडब्ल्यूडी के उप सचिव (कार्य) अनिल भोला ने जारी आदेश में कहा है कि दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों के नवीनीकरण के लिए 35,99,44,400 रुपये की अनुमानित लागत से कार्य करवाने के लिए प्रशासनिक अनुमोदन और व्यय की मंजूरी देने का निर्देश मिला है। यह प्रस्ताव हाल ही में 24 फरवरी को मंजूरी के लिए पेश किया गया था।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के कार्यालयों की जल्द ही नई तस्वीर देखने को मिल सकती है। दिल्ली सरकार ने सचिवालय स्थित इनके कार्यालयों के नवीनीकरण के लिए 35.99 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया है। जानकारी यह भी मिली है कि नवीनीकरण का पूरा काम सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपा है जिसके बाद विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के उप सचिव (कार्य) अनिल भोला ने जारी आदेश में कहा है कि दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों के नवीनीकरण के लिए 35,99,44,400 रुपये की अनुमानित लागत से कार्य करवाने के लिए प्रशासनिक अनुमोदन और व्यय की मंजूरी देने का निर्देश मिला है। यह प्रस्ताव हाल ही में 24 फरवरी को मंजूरी के लिए पेश किया गया था।

दरअसल वर्तमान में केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के अलावा अन्य नौकरशाह और अधिकारी दिल्ली सचिवालय के अपने कार्यालयों से काम करते हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास स्थित दिल्ली सचिवालय को 'प्लेयर्स बिल्डिंग' के रूप में भी जाना जाता है। वर्ष 1982 के एशियाई खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को समायोजित करने के लिए 'प्लेयर्स बिल्डिंग' को एक होटल के रूप में बनाया गया था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और व्यय राशि भी मंजूर हो गई है। ऐसे में सचिवालय स्थित कार्यालयों के नवीनीकरण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें