फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 100 करोड़ : बजेगी घंटी, चलेगा गाना, शतक लगते ही बंटेंगे लड्डू

Thu, 21 Oct 2021 07:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश में टीकाकरण के 100 करोड़ पहुंचने से पहले दिल्ली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाल किला से लुटियन तक में दिखेगा टीका महोत्सव।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य पूरा बृहस्पतिवार दोपहर पूरा कर लेगा। इस मौके पर सरकार ने दिल्ली में खास तैयारियां की हैं। 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा होते ही शंखनाद होगा, घंटी बजेगी और फिर टीकाकरण का शतक लगने के बाद 100 किलोग्राम मोदक भी बंटेंगे। इतना ही नहीं, लाल किला से लेकर लुटियन दिल्ली तक में टीका महोत्सव भी दिखाई देगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूरी दुनिया में सबसे अधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दिल्ली से देश-विदेश तक आत्मनिर्भर भारत का संदेश पहुंचाएगी। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) को सूचना दी गई है कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल का दौरा कर सकते हैं। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को सुबह आठ बजे बुलाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस दौरान अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर पांच लोगों से पीएम चर्चा भी कर सकते हैं। 

इसके अलावा लाल किला पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पहुंचेंगे और यहां से एक फिल्म और गाना लॉन्च किया जाएगा जो आत्मनिर्भर भारत की ताकत को पूरी दुनिया तक पहुंचाएगा। यह सब तब शुरू होगा जब कोविन वेबसाइट पर दी टाइमलाइन पर 100 करोड़ का आंकड़ा आते ही एक घंटी बजेगी। इस घंटी के बजते ही बाकी कार्यक्रम शुरू होंगे। 
विज्ञापन


वहीं सांसद प्रवेश वर्मा जनपथ स्थित अपने आवास पर 100 किलोग्राम लड्डू का वितरण भी करेंगे। एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए देश को महाशक्ति बनाने की दिशा में बढ़ाने के लिए चल रहीं योजनाओं को लेकर भी आम लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी प्रतिक्रियाएं भी लेगें। 

झज्जर एम्स को धर्मशाला सौपेंगे पीएम मोदी
बृहस्पतिवार को ही पीएम मोदी झज्जर स्थित एम्स के कैंसर अस्पताल में तैयार धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। यह धर्मशाला इंफोसिस फाउंडेशन के जरिए तैयार की गई है। 93 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस धर्मशाला का लाभ मरीजों के परिजनों को मिल सकेगा जो दूर दराज इलाकों से यहां इलाज लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें