सरिता विहार इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने महिला को अपने घर में बंधक बना लिया और उसके जबरदस्ती गर्भपात कराया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सरिता विहार थाने में की। विधवा महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी जून, 2021 में सोशल मीडिया के जरिए मुमताज नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया था। वह महिला को सरिता विहार इलाके में होटल में ले गया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। हौजखास पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।