फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने लूटा, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Sep 2021 09:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित सब इंस्पेक्टर की पहचान मुनिरका निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। वह बिंदापुर थाने में तैनात है। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद कुणाल अपनी बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत विहार इलाके में ड्यूटी से लौट रहे दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर सब इंस्पेक्टर के सिर पर ईंट मारा और मारपीट कर उसका पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित सब इंस्पेक्टर की पहचान मुनिरका निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। वह बिंदापुर थाने में तैनात है। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद कुणाल अपनी बाइक से घर जा रहा था। कुणाल के मुताबिक मलाई मंदिर के पास वह लालबत्ती पर अपनी बाइक रोकी।

इसी दौरान गलत दिशा से बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके हेलमेट पर ईंट से मारा और मारपीट कर उसकी डिग्गी से पर्स निकाल लिया। इसके बाद पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में 40 हजार रुपये नकद के अलावा कई जरूरी दस्तावेज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें