फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बच्चियों के सामने पिता की गर्दन पर रख दिया चाकू, मासूम बच्चों के रोने पर भी नहीं पसीजे बदमाश

Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज, यूपी के रहने वाला रामकृष्ण सिंह परिवार के साथ शाहबाद, दौलतपुर, शिव विहार में रहता है। इसका अपना काम है। सोमवार तड़के रामकृष्ण अपनी बाइक लेकर दो बेटियों 12 और 8 साल को लेकर गांव के लिए निकला। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार को उसकी बच्चियों के सामने ही लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित की गर्दन व सीने पर चाकू लगाया तो बच्चियां बुरी तरह डरकर रोने लगीं। लेकिन इसके बाद भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। 
विज्ञापन


वह पीड़ित से गाली-गलौज करने लगे। बाद में उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया। इसके बाद आरोपी सीलमपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित रामकृष्ण सिंह (32) ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज, यूपी के रहने वाला रामकृष्ण सिंह परिवार के साथ शाहबाद, दौलतपुर, शिव विहार में रहता है। इसका अपना काम है। सोमवार तड़के रामकृष्ण अपनी बाइक लेकर दो बेटियों 12 और 8 साल को लेकर गांव के लिए निकला। 
विज्ञापन


शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर अचानक पीछे से आई कार ने इनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से नकाबपोश दो युवक उतरे। एक युवक ने रामकृष्ण की गर्दन पर चाकू लगा दिया। दूसरे ने सीने पर चाकू लगाकर उसे धमकाया। इसके बाद जबरन उसकी जेब से मोबाइल व पर्स निकाल लिया। 
विज्ञापन

उसमें 45 हजार रुपये, डीएल व अन्य कीमती सामान मौजूद था। घटना के दौरान रामकृष्ण की दोनों बच्चियां बुरी तरह डर गई और रोने लगी। बड़ी बच्ची ने बदमाशों से पिता को कुछ न कहने के लिए भी कहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और वह लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस पीड़ित का बयान लेकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें