फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: वसूली के लिए बार में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग, एक एनकाउंटर में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकुइयां रोड स्थित बार में आधी रात दो बदमाशों ने चलाईं थीं गोलियां
विज्ञापन

वारदात के बाद सोनिया विहार में पुलिस से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में अवैध वसूली के लिए बार में घुसकर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंचकुइयां रोड स्थित बार में सोमवार देर रात करीब 12 बजे दो हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। अचानक हुई फायरिंग से बार में अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।



वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार दोपहर सोनिया विहार में पुलिस ने एक आरोपी को घेर लिया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को दबोचकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन




डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज संदीप यादव और पहाड़गंज एसएचओ भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और बार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश शुरू की गई।



आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली कि वारदात में शामिल सतेंद्र उर्फ कांता के सोनिया विहार इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर इलाके में पहुंचकर उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने उसे समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली सतेंद्र के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन




पहले से कई मुकदमे दर्ज

प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह मध्य जिले में फायरिंग की एक अन्य घटना में भी शामिल रह चुका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर बार में फायरिंग की वजह, वसूली के पीछे की साजिश और उसके फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की टीमें दूसरे आरोपी की तलाश में छापे मार रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें