फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिजनेस डे आज तक, कल से आम खरीदारों के लिए खुलेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
-19 से 27 नवंबर तक जनरल डे में कर सकेंगे खरीदारी, कारोबारियों को खुदरा बिक्री बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बुधवार को बिजनेस डे का आखिरी दिन होगा। बृहस्पतिवार यानी 19 नवंबर से मेला आम लोगों के लिए खुल जाएगा। इसके साथ ही मेले का रुख कारोबारियों से बदलकर आम खरीदारों की ओर हो जाएगा। अब तक जहां व्यापारिक प्रतिनिधियों और कारोबारियों के बीच व्यावसायिक गतिविधियों पर जोर था, वहीं अगले नौ दिन तक आम लोग देश-विदेश के उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।

इस बार मेले में 3500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 11 विदेशी देशों की भागीदारी है। जनरल डे शुरू होने के साथ ही कपड़े, हस्तशिल्प, आभूषण, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स् और खानपान के स्टॉल पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। कारोबारियों को भी अब खुदरा बिक्री से कमाई बढ़ने की आस है। खासकर सप्ताहांत में परिवारों की भीड़ बढ़ने से बिक्री को रफ्तार मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे शाम 5:30 बजे तक होगी एंट्री

जनरल डे में वयस्कों के लिए सामान्य कार्यदिवस पर प्रवेश टिकट 100 रुपये और सप्ताहांत व राजपत्रित अवकाश पर 200 रुपये निर्धारित है। बच्चों के लिए यह दर क्रमश: 50 और 100 रुपये है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को 19 से 27 नवंबर तक वैध सरकारी पहचानपत्र दिखाने पर मुफ्त प्रवेश मिलेगा। मेले में आम लोगों की एंट्री सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें