फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुलिस की गिरफ्त से साथी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, गश्त के दौरान हवलदार ने पकड़ा था, हाथापाई कर छुड़ाया

Sun, 18 Dec 2022 10:03 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाहबाद डेयरी थाने में तैनात हवलदार तरुण शुक्रवार शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह उन बदमाशों की जांच पड़ताल कर रहे थे, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार को बदमाश पुलिस की गिरफ्त से अपने एक साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे बदमाश को पकड़ा था और उसका सत्यापन कर रहे थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शाहबाद डेयरी थाने में तैनात हवलदार तरुण शुक्रवार शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह उन बदमाशों की जांच पड़ताल कर रहे थे, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

 

इस दौरान हवलदार को एक पंकज नाम का बदमाश इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ नजर आया। पुलिसकर्मी ने उस बदमाश को हिरासत में ले लिया। अचानक पंकज के कुछ साथी वहां पहुंच गए और हवलदार से हाथापाई करने लगे। मौके का फायदा उठाकर पकड़ा गया बदमाश फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें