पुलिस के मुताबिक काजल (30) परिवार के साथ करावल नगर इलाके की एसबीएस कालोनी में रहती है। रविवार को वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा और काजल के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बदमाश ने घर के बाहर बैठी महिला से उसका मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने फौरन एक राहगीर के मोबाइल से अपने मोबाइल पर कॉल की तो आरोपी ने फोन उठा लिया। महिला ने आरोपी को धमकाते हुए फोन वापस करने के लिए कहा। आरोपी ने महिला से कुछ देर बाद मोबाइल वापस करने की बात की। इस बीच मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी चुपचाप मोबाइल घर में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक काजल (30) परिवार के साथ करावल नगर इलाके की एसबीएस कालोनी में रहती है। रविवार को वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा और काजल के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। काजल ने बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। काजल ने तुरंत एक राहगीर का मोबाइल लेकर अपने नंबर पर कॉल की। आरोपी ने कॉल उठा लिया। महिला ने चुपचाप फोन वापस करने के लिए कहा। आरोपी ने कुछ देर बाद मोबाइल वापस करने की बात की। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। बाद में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छाबनीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।