फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : झाड़ फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 14 Feb 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मंगोलपुरी इलाके में झाड़-फूंक के बहाने एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि कुछ समय से उसकी तबीयत खराब थी। किसी ने उसकी मां को मंगोलपुरी में रहने वाले बाबा यास्मीन के बारे में बताया। 28 जनवरी को उसकी मां बाबा से मिलने के लिए मंगोलपुरी आई। बाबा ने उसे युवती को साथ लेकर आने के लिए कहा।

विज्ञापन


एक दिन युवती अपनी मां के साथ बाबा से मिलने के लिए आई। आरोप है कि बाबा ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से आने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई और शुक्रवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें