बुधवार सुबह पार्क के पास गंभीर हालत में जब राहगीरों ने पीड़िता को देखा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एक फैक्ट्री में सहकर्मी रहे एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात के समय फैक्ट्री से वापस घर लौटते समय आरोपी युवती को पहले पार्क में ले गए और गलत काम किया। उसके बाद उसे झुग्गी में ले जाकर बंधक बना लिया और उसके साथ हैवानियत करते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पार्क के पास गंभीर हालत में जब राहगीरों ने पीड़िता को देखा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना पश्चिम दिल्ली के हरिनगर इलाके की है। 27 वर्षीय पीड़िता हरिनगर में रहती है। वह ख्याला स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार सुबह किसी ने पुलिस को फोन कर बताया कि पार्क के पास एक युवती खून से लथपथ अवस्था में है। उसके साथ कुछ युवकों ने गलत काम किया है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
युवती ने बयान में बताया कि वह मंगलवार को अपनी फैक्ट्री से वापस घर आ रही थी। रात करीब आठ बजे गुलाब हाउस मायापुरी के पास पीछे से आए दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। एक युवक उसके साथ पहले फैक्ट्री में काम कर चुका था। एक आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसका मुंह और गला दबाकर उसे खींचकर पास के पार्क में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते रहे।
आरोप है कि आरोपी पार्क में वारदात को अंजाम देने के बाद खींचते हुए युवती को एक झुग्गी में ले गए जहां दोनों ने रातभर उसे बंधक बनाकर पिटाई की और हैवानियत करते रहे। सुबह उनके चंगुल से भागकर वह पार्क के पास किसी तरह पहुंची। पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। बुधवार रात इलाके में होने की जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।