फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के चलते यूपी और पंजाब में माहौल खराब करने की साजिश रच रहे शरारती

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई वारदात को शरारती तत्व भुनाने के चक्कर में लगे हैं। यूपी और पंजाब में होने वाले चुनावों में माहौल खराब करने के लिए कुछ लोग ट्विटर के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले ट्वीट कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को एक पत्र लिखकर ऐसे लोगों की पहचान उजागर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में ट्वीट करने वाले ज्यादातर लोग कनाडा, यूके, यूएस, यूएई के अलावा पंजाब और यूपी के हैं। सोमवार को पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस का कहना है कि लगातार ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीड़िता को सिख बताकर इस घटना का इस्तेमाल सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में कभी पीड़िता के सुसाइड करने तो कभी दूसरे समुदाय के जानबूझकर निशाना बनाने के मैसेज ट्वीट किए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ फर्जी अकाउंट से भी ऐसे ट्वीट किए जा रहे हैं। उन्हें ट्विटर को पत्र लिखकर बंद करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें