फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पिटाई का बदला: 16 साल के नाबालिग के हाथ-पैर पर चाकू से वार, चीखते हुए पहुंचा घर; परिवार के उड़े होश

Tue, 13 Jun 2023 07:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के महेन्द्र पार्क इलाके में एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्त की पिटाई का आरोप लगाकर नाबालिग पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेन्द्र पार्क इलाके में दोस्त की पिटाई करने का आरोप लगाकर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जख्मी हालत में नाबालिग किसी तरह से अपने घर पहुंचा और बाद में उसके परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल युवक की पहचान 16 साल के विवेक के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ ए ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। विवेक ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी स्कूल में बाहरवीं की कक्षा में पढ़ता है। रविवार रात साढ़े नौ बजे वह घर से कुछ ही दूरी पर अपने रिश्तेदारों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीन लड़के वहां पहुंचे। एक लड़के ने उसकी तरफ इशारा कर बताया कि इसी ने अपने दोस्तों के साथ रोहित की पिटाई की थी।
विज्ञापन

उसके बाद दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसके हाथ पैर पर चाकू से हमला करने लगा। चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल होने के बावजूद वह रिक्शा से अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वाले उसे लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें