फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ग्रीन पार्क-कुतुब मीनार के बीच कल सुबह सात बजे तक नहीं चलेगी मेट्रो

Sat, 18 Dec 2021 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए 25-30 मिनट के अंतराल पर ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार स्टेशन के बीच मुफ्त फीडर बस सेवा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
yellow line metro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यलो लाइन पर कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक के रखरखाव के कारण रविवार सुबह मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान ग्रीन पार्क से कुतुब मीनार के बीच मेट्रो सेवा सुबह सात बजे तक बंद रहेगी।

विज्ञापन


हौज खास, मालवीय नगर और साकेत स्टेशन से यात्रियों को सुबह सात बजे के बाद ही मेट्रो में सफर का मौका मिल सकेगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए 25-30 मिनट के अंतराल पर ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार स्टेशन के बीच मुफ्त फीडर बस सेवा मुहैया कराई जाएगी।

 दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को सलाह दी है कि रविवार सुबह के वक्त मेट्रो सेवाओं के समय में परिवर्तन को देखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। येलो लाइन के शेष हिस्से में समयपुर बादली से ग्रीन पार्क और सुल्तानपुर से हुडा सिटी सेंटर तक तयशुदा वक्त पर मेट्रो का परिचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें