फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मोहित जैन आईएनएस के नए अध्यक्ष, अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी मानद कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Sat, 18 Dec 2021 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2021-22 के लिए हुए चुनाव में के राजा प्रसाद रेड्डी (साक्षी) डिप्टी प्रेसिडेंट, आज समाज के राकेश शर्मा वाइस प्रेसिडेंट और अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी मानद कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
ins - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकोनॉमिक टाइम्स के मोहित जैन को अखबारों-पत्रिकाओं के प्रकाशकों की शीर्ष संस्था इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (आईएनएस) का अध्यक्ष चुना गया है। वे निवर्तमान अध्यक्ष एल, आदिमूलम की जगह लेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2021-22 के लिए हुए चुनाव में के राजा प्रसाद रेड्डी (साक्षी) डिप्टी प्रेसिडेंट, आज समाज के राकेश शर्मा वाइस प्रेसिडेंट और अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी मानद कोषाध्यक्ष चुने गए। मैरी पॉल आईएनएस की महासचिव होंगी।

साथ ही सोसायटी की कार्यकारिणी में एस,  बालासुब्रमण्यम आदित्यन (दैनिक थांति), गिरीश अग्रवाल (दैनिक भास्कर, भोपाल), समहित बल (प्रगतिवादी), गौरव चोपड़ा (फिल्मी दुनिया), विजय कुमार चोपड़ा (पंजाब केसरी, जालंधर), करण राजेंद्र दर्डा (लोकमत, औरंगाबाद), विजय जवाहर लाल दर्डा (लोकमत, नागपुर), जगजीत सिंह दरदी (चढ़दीकलां), विवेक गोयनका (इंडियन एक्सप्रेस, मुंबई), महेंद्र मोहन गुप्त (दैनिक जागरण), प्रदीप गुप्त (डाटाक्वेस्ट) और संजय गु्प्त (दैनिक जागरण, वाराणसी) सदस्य बनाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें