फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश : कई इलाकों में बरसात और जल-जमाव, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

Sun, 01 Aug 2021 06:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्की के कई हिस्सों में सवेरे बारिश हुई। 
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में बारिश... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सवेरे से बारिश चल रही है। हल्की हवाओं के कारण मौसम में ठंडक हो गई है। कई हिस्सों में हो रही बरसात ने कल की गर्मी और उमस को खत्म कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के इलाकों में भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में सवेरे से हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। रविवार होने के कारण अभी सड़कों पर अधिक लोग नहीं निकले हैं लेकिन अगर देर तक बारिश का सिलसिला चलता रहा तो जाम के हालात भी हो सकते हैं। 

उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की उम्मीद में बैठे लोगों का शनिवार का दिन मायूसी भरा रहा। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी दिल्ली में मेघ नहीं बरसे। दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से लोग परेशान हुए। शाम के समय कुछ देर के लिए बादलों ने दिल्ली को घेरा, लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले ऑरेंज अलर्ट की घोषणा करते हुए दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना जताई थी। इसके विपरित शनिवार को हालात देखने को मिले। सुबह से सूरज के कड़े तेवर रहे और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे। इस कड़ी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 फीसदी रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट की घोषणा की है। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद दो अगस्त को मौसम करवट ले सकता है और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार को संतोषजनक श्रेणी में रही है। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। दो अगस्त को बारिश की संभावना को देखते हुए हवा में और सुधार हो सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 57 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद की हवा 48, गाजियाबाद 57, ग्रेटर नोएडा 49, गुरुग्राम 56 और नोएडा की हवा 50 एक्यूआई के साथ दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें