फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गाजीपुर बूचड़खाना बंद होने से बढ़ सकते हैं मीट के दाम, डीपीसीसी ने 30 मई को दिया था आदेश 

Fri, 03 Jun 2022 05:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने  30 मई को गाजीपुर बूचड़खाने को बंद करने का आदेश दिया था जिसके बाद अब व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही बूचड़खाने को नहीं खोला गया तो बाजार में मीट की कमी हो जाएगी। इस वजह से मीट के दामों में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का गाजीपुर बूचड़खाना बंद होने से मीट के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही बूचड़खाने को नहीं खोला गया तो बाजार में मीट की कमी हो जाएगी। परिणामस्वरूप मीट के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी। हालांकि, वर्तमान में बाजार में पर्याप्त मात्रा में मीट उपलब्ध है।

विज्ञापन

 
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का पालन करते हुए पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर 30 मई को बूचड़खाने को बंद करने का आदेश दिया था। इस बूचड़खाने को 2009 में शुरू किया गया था। यहां प्रतिदिन 1500 भैंस व 13500  भेड़ और बकरियों को काटा जा सकता है।

दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद अली कुरैशी के मुताबिक,  यदि अगले कुछ दिनों में बूचड़खाना नहीं खुला तो शहर में मांस की कमी हो सकती है। इससे कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही इससे पशुओं के अवैध कटान को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बूचड़खाना जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। एक अन्य मांस व्यापारी और एसोसिएशन के सदस्य यूनुस कुरैशी ने कहा कि वर्तमान में मांस के पुराने स्टॉक को बाहर निकाला जा रहा है, लेकिन बूचड़खाना बंद होने से निश्चित रूप से मांस की कमी होगी। इसे खोलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें