फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: द्वारका और बिजवासन में नए डॉग शेल्टर बनाएगी एमसीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नसबंदी और टीकाकरण होगा तेज, सेंटरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी
विज्ञापन

निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका के सेक्टर-29 और बिजवासन में एमसीडी नए डॉग शेल्टर बनाएगी। लावारिस कुत्तों की देखभाल और उनकी आबादी पर नियंत्रण के लिए ये निर्णय लिया गया है। शनिवार को निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मसूदपुर, बिजवासन और द्वारका में पांच एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटरों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नसबंदी, टीकाकरण तेज करें और सेंटरों की क्षमता बढ़ाएं। निगम सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।
सत्या शर्मा ने सेंटरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा और कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एबीसी सेंटरों में नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज होगी तो लावारिस कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने और बीमारियां फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। सेंटरों में कुत्तों के लिए केनेल (रहने की जगह) की संख्या बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने द्वारका के डॉग क्रेमेटोरियम सेंटर की तारीफ की और कहा कि ऐसी सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी ताकि कुत्तों की बेहतर देखभाल और सम्मानजनक व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन





फीडिंग पॉइंट्स बनाने की प्रक्रिया शुरू
सत्या शर्मा ने बताया कि निगम डॉग शेल्टर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। वे भविष्य में सभी एबीसी सेंटरों का दौरा करेंगी और इस समस्या का ठोस समाधान निकालने के लिए गंभीरता से काम करेंगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट्स बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। एक उपसमिति इस काम की निगरानी कर रही है और लगातार सुझाव दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें