फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गणपति महोत्सव में श्री श्याम बाबा का भव्य कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चांदनी चौक के जोगीवाड़ा स्थित मारवाड़ी सदन में आयोजित गणपति बप्पा महोत्सव में रात्रि श्री श्याम बाबा खाटू वाले का भव्य कीर्तन हुआ। सिद्धिविनायक ट्रस्ट की तरफ से इसका आयोजन किया गया। विभिन्न भजन गायकों ने बाबा की महिमा का गुणगान कर उपस्थित भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। कीर्तन के साथ-साथ रानी सती दादी झुन्झनू वाली की महिमा का गुणगान भी किया गया। भक्तजन पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा और श्री श्याम बाबा की महिमा में लीन दिखे। सर्वप्रसिद्ध अजय याग्निक की मधुर वाणी में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, मंत्री महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष जमुना दास अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन नई-नई झलकियां प्रस्तुत की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें