फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Municipal Corporation : कबाड़ बेचकर स्कूलों को पर्यावरण अनुकूल बनाएगी एमसीडी, प्रधानाचार्यों को निर्देश

Wed, 08 Jun 2022 06:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्कूलों का कबाड़ बेचने के लिए निर्देश जारी किया है। कबाड़ बेचकर स्कूलों को साफ सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना एमसीडी की योजना है। एमसीडी के अधिकतर स्कूलों में बहुत सारी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे कि टूटी हुई बेंच, टेबल, कुर्सियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान (आईटी से संबंधित सामान) पड़े हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम अपने स्कूलों का कबाड़ बेचकर न केवल फंड जुटाएगा, बल्कि स्कूल को साफ सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगा। एमसीडी के शिक्षा निदेशक ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्कूलों का कबाड़ बेचने के लिए निर्देश जारी किया है। शिक्षा निदेशक ने जानकारी दी है कि एमसीडी के अधिकतर स्कूलों में बहुत सारी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे कि टूटी हुई बेंच, टेबल, कुर्सियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान (आईटी से संबंधित सामान) पड़े हैं। यह छात्रों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी खतरनाक हैं।

विज्ञापन

 
इसके अलावा यह अनावश्यक रूप से स्कूल परिसर में एक बड़ी जगह को घेरे हुए हैं। इन अनुपयोगी वस्तुओं को बेचकर एमसीडी को न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल रखने में भी मदद मिलेगी। एमसीडी के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य या स्कूल प्रमुख को निर्देश दिया गया है कि वे अपने रिकॉर्ड से अनुपयोगी वस्तुओं का पता लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें