फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: अब पूर्वी दिल्ली के मेयर ने भी कहा- नवरात्र में ना खोलें मीट की दुकानें

Tue, 05 Apr 2022 09:34 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। पूर्वी दिल्ली के मेयर ने हालांकि कहा कि हर साल नवरात्र के अंतिम तीन दिन गाजीपुर स्थित बूचड़खाना बंद रहता है और इस साल भी यह 8-10 अप्रैल तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने मंगलवार को मीट के दुकानदारों से अपील की है कि वे नवरात्र के दौरान या कम से कम अंतिम तीन दिन अपनी दुकानें बंद रखें। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। अग्रवाल ने दावा किया कि नवरात्र के दौरान 90 प्रतिशत लोग मांसाहार का सेवन नहीं करते हैं।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले दक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने भी कहा था कि मंगलवार को नवरात्र समाप्त होने की तारीख 11 अप्रैल तक मीट की दुकानें नहीं खुलेंगीं।

विज्ञापन

सूर्यन ने एसडीएमसी के आयुक्त ज्ञानेश भारती को भी इस दौरान मीट की दुकानें बंद करने के संबंध में पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था, ''श्रद्धालुओं की धार्मिक मान्यताओं और भावनाएं प्रभावित होती हैं जब वे रोज दुर्गा मां की पूजा करने जाते समय मीट की दुकान के सामने से गुजरते हैं या उन्हें मीट की गंध सहनी पड़ती है।''

मंगलवार को अग्रवाल ने पशु चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग  से व स्वास्थ्य निरीक्षकों समेत विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। पूर्वी दिल्ली के मेयर ने हालांकि कहा कि हर साल नवरात्र के अंतिम तीन दिन गाजीपुर स्थित बूचड़खाना बंद रहता है और इस साल भी यह 8-10 अप्रैल तक बंद रहेगा। इसका उल्लंघन करने पर मीट जब्त करते हुए जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें