फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे धंसी सड़क, बना 10 फुट गहरा गड्ढा, यातायात प्रभावित

Sat, 31 Jul 2021 02:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सहायक अभियंता यूबी सिंह ने कहा कि इसको गंभीरता से लेते हुए चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई और यातायात विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
हौज खास के पास सड़कों पर दिखा बड़ा सिंकहोल - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को सुबह सड़क धंस गई और करीब 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बैरीकेडिंग लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया है। सड़क को मरम्मत करने का काम जारी है।

विज्ञापन


हौज खास के पास बड़ा सिंकहोल देखा गया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह 9:30-10 बजे के बीच यह हादसा हुआ। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सहायक अभियंता यूबी सिंह ने कहा कि इसको गंभीरता से लेते हुए चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई और यातायात विभाग को सूचित किया गया।

हालांकि, इस होल की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसका कारण दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी एक टूटी सीवर लाइन हो सकती है। राहत की बात ये है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। मौके पर कर्मी पहुंच गए और खुदाई का काम शुरू हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें