फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: सफर के लिए निकल पड़ीं शताब्दी समेत कई स्पेशल ट्रेनें, बड़ी संख्या में टिकटों की बुकिंग शुरू

Mon, 21 Jun 2021 07:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से तीन शताब्दी ट्रेन चंडीगढ़ के लिए चली तो देहरादून शताब्दी, काठगोदाम शताब्दी, जयपुर शताब्दी व अजमेर शताब्दी भी रवाना की गई। हालांकि पहले दिन होने की वजह से ट्रेन में अधिक भीड़ नहीं दिखीं, लेकिन आने वाले दिनों में इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोग टिकटों की बुकिंग करा रहे है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोविड के दौरान बंद हुई शताब्दी समेत कई स्पेशल ट्रेनों ने वापस अपनी मंजिल की तरफ दूरी तय करनी शुरू कर दी है। सोमवार को उत्तर रेलवे की करीब 50 ट्रेनें अपने सफर पर यात्रियों की राह आसान करने के लिए चलने लगी हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


इसी कारण रेलवे ने रूकी हुई ट्रेनों को फिर से नियमित संचालन के लिए उतार दिया है। इसके अलावा 25 जून से कई स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। 

सोमवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से तीन शताब्दी ट्रेनें चंडीगढ़ के लिए चली तो देहरादून शताब्दी, काठगोदाम शताब्दी, जयपुर शताब्दी व अजमेर शताब्दी भी रवाना की गई। हालांकि पहला दिन होने की वजह से ट्रेनों में अधिक भीड़ नहीं दिखी, लेकिन आने वाले दिनों के लिए इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोग टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं। 

गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के लिए 25 जून से ट्रेन चलेगी। 22 जून से 27 जुलाई के बीच हर मंगलवार को आनंद विहार से भागलपुर के लिए ट्रेन चलेगी। वापसी दिशा में सोमवार को यह ट्रेन 26 जुलाई तक भागलपुर जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किउल, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, आलमनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन के चलने से पूर्वांचल के श्रमिकों को विशेष फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी

पूर्वांचल दिशा से आने वाली ट्रेनों की बात करें तो ज्यादातर सीटें फुल होनी शुरू हो गई हैं। पटना-नई दिल्ली स्पेशल, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली अभी से ही फुल है। मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, हावड़ा-ब्रांद्रा एक्सप्रेस में भी बड़ी संख्या में टिकटों की बुकिंग हुई है। 

बहाल हुईं ट्रेनें
नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली, नई दिल्ली-दौरई अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी, कोटद्वार सिद्धवली-दिल्ली शताब्दी, चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी। इसके अलावा मंगलवार से नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली-बिलासपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस, प्रयागघाट-लखनऊ एक्सप्रेस, मनकापुर-प्रयागघाट एक्सप्रेस चलेंगी। 

रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरों में भी वृद्धि यात्रियों की संख्या को देखते हुए की है। ट्रेन संख्या 02033/02034 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी स्पेशल सप्ताह में चार दिन की जगह रविवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 02180/02179 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगरा फोर्ट अब प्रतिदिन चलने लगी है। 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई स्टेशनों के लिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेदम होने के साथ ही ट्रेनों की वापसी भी शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें