फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खड़ी बस में कार ने मारी टक्कर, हिमाचल के एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, दो घायल

Mon, 25 Jul 2022 02:32 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के संबंध में आगे कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नांगलीपूना इलाके में हाईवे पर खड़ी एक डीटीसी बस में एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में कार सवार एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान ज्योति शर्मा (27), निशा (32) और जमना (62) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना में निशा का 18 महीने का बेटा, कार चलाने वाला उनका रिश्तेदार सुनील घायल हो गए हैं। सभी लोग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले हैं। वे हिमाचल प्रदेश से दिल्ली पहुंचे थे और डीटीसी बस मुखमेलपुर से आजादपुर जा रही थी। कार पर तीन महिलाएं, बच्चा और ड्राइवर सवार थे।

आउटर नॉर्थ के डीसीपी ब्रजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि स्वरूप नगर पुलिस थाने में सुबह 7.04 बजे एक पीसीआर कॉल आई कि नांग्ली पूना हाईवे पर हादसा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि हिमाचल प्रदेश के नंबर वाली आई20 कार ने एक डीटीसी बस में टक्कर मार दी है। बस स्टैंड पर खड़ी बस में यात्री चढ़ रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''कार में सवार सभी लोग घायल हो गए थे और उन्हें बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल बच्चे और ड्राइवर को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर के सर पर चोट आई है।

शुरुआती जांच में पता चला कि सड़क पर फिसलने के कोई निशान नहीं हैं। जांच के अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका निशा शर्मा का पति विजय अस्पताल पहुंच गया है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें