फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : यूपी में फीस वृद्धि की मंजूरी पर सिसोदिया ने भाजपा को घेरा, लगाया शिक्षा विरोधी होने का आरोप

Mon, 11 Apr 2022 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सिसोदिया ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। यूपी सरकार ने भीषण महंगाई के बीच निजी स्कूलों को मनमानी फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे केजरीवाल मॉडल और भाजपा मॉडल के बीच फर्क साफ हो गया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिसोदिया ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। यूपी सरकार ने भीषण महंगाई के बीच निजी स्कूलों को मनमानी फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे केजरीवाल मॉडल और भाजपा मॉडल के बीच फर्क साफ हो गया है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने पूछा क्या यही है भाजपा का शिक्षा मॉडल? सरकारी स्कूल बंद करो और प्राइवेट को खुली छूट दो? उन्होंने कहा कि भाजपा के शिक्षा विरोधी चरित्र का पर्दाफाश हो गया है। 

आम आदमी पार्टी की सरकार निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी रोकने के लिए प्रस्ताव लाती है, वहीं भाजपा सरकारें खुली छूट देती हैं। 2015 में दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने से रोका गया। उससे पहले 10 से 30 फीसदी तक बढ़ जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें