फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सोनीपत से पांच बच्चों को अगवा करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर सभी बच्चों को ले जा रहा था हरदोई, रेलवे पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

नरेला स्टेशन पर बच्चों को देखकर होमगार्ड के जवान को हुआ शक, पूछताछ के दौरान आरोपी हो गया था फरार, मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोनीपत से बेचने की नीयत से पांच बच्चों को अगवा करने वाले अपहरणकर्ता को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दस दिन पहले नरेला रेलवे स्टेशन पर बच्चों को संदिग्ध हालत में देखकर होमगार्ड के जवान ने उन्हें रोक लिया था और इसी दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया था। आरोपी की पहचान हरदोई यूपी निवासी सेतु वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सेतु वर्मा गांव रामापुर रुहिला हरदोई यूपी का रहने वाला है। वह दिल्ली में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। पूछताछ में उनसे बताया कि वह बच्चों को अगवा कर अपने गांव ले जाना चाहता था ताकि उन्हें बेचकर पैसे कमा सके। 18 मार्च को होमगार्ड के जवान राकेश कौशिक नरेला रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक युवक पांच बच्चों के साथ स्कूल बैग लेकर घूम रहा है। उन्हें उस युवक की गतिविधि पर शक हुआ। वह बच्चों से पूछताछ करने लगे। यह देख बच्चों के साथ मौजूद युवक वहां से भाग गया। चार से दस साल के बच्चों ने पूछताछ में बताया कि वह सेरसा गांव सोनीपत के रहने वाले हैं और वह दोपहर में ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में अपहरणकर्ता ने उन्हें बहला-फुसलाकर कुरकुरे चिप्स खिलाए और उन्हें अगवा कर लिया। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को सूचना दी। सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्चों का अदालत में बयान दर्ज करवाने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी टीम से जुड़े एएसआई अजीत सिंह, हवलदार हरिकिशन और सिपाही योगिंदर ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और कॉल डिटेल की जांच कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने साथी से मिलने सोनीपत गया था। जहां उन्होंने बच्चों को अगवा कर उन्हें बेचने की साजिश रची। इसी क्रम में उसने ट्यूशन जा रहे बच्चों को अगवा कर लिया। पुलिस आरोपी के सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें