फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Reels: विनीता, प्रीति और पीयूष को पुलिस ने पकड़ा, नोएडा की सड़कों से लेकर दिल्ली मेट्रो तक खेली होली

Thu, 28 Mar 2024 05:26 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

विनीता, प्रीती और पीयूष को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों की हाल ही में कई रील्स वायरल हुई हैं। विनीता, प्रीती और पीयूष ने दिल्ली मेट्रो और नोएडा की सड़कों पर होली में रील बनाई थी। 
 
विज्ञापन
विनीता, प्रीती और पीयूष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो से लेकर नोएडा की सड़कों पर रील्स बनाने वाली विनीता, प्रीती और पीयूष गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी सेक्शन–279, 290, 294, 336, 337 में एफआईआर दर्ज की है। इनकी स्कूटी का पहले ही करीब 80 हजार का चालान कट चुका है। 

विज्ञापन


इनका एक 13 सेकेंड का वीडियो सामने आया था। इसमें एक युवक स्कूटी चला रहा है, जबकि उसकी पीछे वाली सीट पर एक युवती खड़ी होकर स्टंट कर रही हैं। होली का रंग लगाते हुए रील बनाती हुई दिख रही हैं। कुछ दूरी पर युवक स्कूटी का ब्रेक लगाता है तो युवती स्कूटी से नीचे सड़क पर गिर जाती है।

वहीं, दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें एक स्कूटी पर दो युवती और एक युवक सवार हैं। युवक स्कूटी चलाता हुआ दिख रहा है, वहीं, पीछे बैठी दोनों युवतियां एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं, सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैला रही हैं। स्कूटी सवार तीनों बिना हेलमेट के हैं।
विज्ञापन

 
इसके अलावा एक और वीडियो दिल्ली मेट्रो का वायरल हुआ था। इसमें दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठकर एक-दूसरे के गालों पर गुलाल लगा रहीं थीं। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में रंग लगा दे... गाना बज रहा था। आरोप है कि ये दोनों लड़कियां विनीता और प्रीती ही थीं। हालांकि पुलिस ने अब इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें