फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : झगड़े में बीच-बचाव कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

Wed, 26 Jan 2022 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश; पुलिस बल तैनात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर में सोमवार रात पार्क में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। एक आरोपी ने युवक के सीने में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। घायल को दोस्त अस्पताल में ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के बाद असामाजिक तत्वों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसको देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त आजादपुर के लाल बाग झुग्गी निवासी गुलजार के रूप में हुई है। सोमवार रात पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से युवक गुलजार की चाकू मारकर हत्या की जानकारी मिली थी। अस्पताल में गुलजार का दोस्त शादी नगर निवासी राहुल यादव मिला। उसने बताया कि वह वजीरपुर की एक फैक्टरी में हेल्पर है। सोमवार को उसका जन्मदिन था। दोस्त बॉबी ने कहा कि पार्क में केक काटेंगे। राहुल ने दोस्त गुलजार से फोन पर बात की। उसने बताया कि वह आजादपुर मार्केट में है और वहां से केक ला रहा है।

मील वाला पार्क में पहले से ही रूदल, सूरजा और वरुण मौजूद थे। गुलजार केक लेकर आ रहा था, लेकिन तीनों ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगे। दूसरी तरफ से अजय और गौरव आ रहे थे। गौरव और सूरजा के बीच पहले से कोई विवाद चल रहा था। आमना-सामना होने पर दोनों मारपीट करने लगे और चाकू से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। गुलजार मारपीट कर रहे गौरव और सूरजा को समझाने की कोशिश करने लगा। गुस्से में आकर गौरव ने सूरजा को छोड़कर गुलजार के सीने में चाकू गोद दिया। चाकू लगते ही गुलजार गिर गया। उसके बाद सभी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

सराय रोहिल्ला के दया बस्ती इलाके में दोहरे हत्याकांड का आरोपी हाईकोर्ट से छह सप्ताह की पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन वह ठिकाने बदलता रहा। आखिर पुलिस ने आरोपी को यूपी के संत रविदास नगर से गिरफ्तार कर लिया।

इसकी पहचान सलमान उर्फ पिंटू उर्फ अजय के रूप में हुई। आरोपी ने 31 जनवरी, 2015 को सहमति संबंध में रह रही महिला रुकसाना (25) और उसके बेटे शमशेद (3) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलमान को अदालत ने चार अगस्त, 2020 को छह सप्ताह के लिए पैरोल पर छोड़ा था लेकिन उसने दोबारा कोर्ट में सरेंडर नहीं किया।

इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश करती रहीं। छानबीन के बाद इंद्रलोक पुलिस चौकी के स्टाफ को सूचना मिली कि आरोपी संत रविदास नगर के गांव कनकपुर में छिपा हुआ है। एक टीम को तुरंत वहां भेज दिया गया, जिसके बाद आरोपी को गांव से दबोच लिया। बाद में उसे दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तिहाड़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें