फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: सिर पर वारकर युवक की हत्या, एक माह बाद दर्ज हुआ केस

Sun, 05 Jun 2022 05:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दो मई की रात 11.30 बजे रंजीत नगर निवासी एक व्यक्ति ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर बाहर एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी ने घायल युवक को आरएमएल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला के रंजीत नगर इलाके में एक माह पूर्व युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त जौनपुर, यूपी निवासी पृथ्वी पाल वर्मा (40) के रूप में हुई है। दो मई की रात को वह रंजीत नगर इलाका स्थित एक मकान के बाहर खून से लथपथ मिला था और नशे की हालत में था।

विज्ञापन


अचेतावस्था में उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 9 मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

मध्य जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि मूलरूप से गांव गुलामीपुर, जौनपुर यूपी का रहने वाला पृथ्वी पाल रंजीत नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह शादियों और पार्टियों में वेटर का काम करता था। इसके परिवार में पत्नी दो बच्चों के अलावा छोटा भाई है। दो मई की रात 11.30 बजे रंजीत नगर निवासी एक व्यक्ति ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर बाहर एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी ने घायल युवक को आरएमएल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


किसी ने उसके सिर पर भारी वस्तु से हमला किया था। इस वजह से उसके सिर से खून बह रहा था। युवक अचेत था। इलाज के दौरान 9 जून को उसकी मौत हो गई। चूंकि युवक के पास से उसकी पहचान का कोई कागज नहीं मिला था, इसलिए उसकी पहचान करने में पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी। 12 मई को उसकी पहचान हुई तो परिवार को खबर दी गई।

13 मई को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के इंतजार में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किसी भारी वस्तु से वारकर पृथ्वी की हत्या की गई। पुलिस ने उसके छोटे भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान पता चला है कि पृथ्वी को शराब की लत थी। इसी वजह से शायद उसका किसी से झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें