फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़े से हैवानियत: पत्नी से अवैध संबंध के शक में आशिक को किया लहूलुहान, नाले में फेंकने की कोशिश में खुली पोल

Tue, 04 Jul 2023 09:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक पति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक को हथौड़े से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक को नाले में फेंकने जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिंदापुर इलाके में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने युवक पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी खून से लथपथ युवक को मृत समझकर उसे कार से नाले में फेंकने जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार दूसरी कार से टकरा गई। लोगों ने कार से खून निकलता देख आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी की पहचान बिंदापुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 30 जून की है। इलाके में ढाबा चलाने वाले अमित ने देर रात पुलिस को एक कार में युवक के जख्मी होने की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अमित सहित कई लोगों ने साहिल को पकड़ रखा है। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसकी कार ढाबे के बाहर खड़ी थी। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक साहिल कार को भगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां सभी लोग पहुंच गए। उन लोगों ने कार को रोककर उसके चालक साहिल को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने देखा कि कार से खून निकल रहा है। भीतर देखने कार की पिछली सीट के नीचे एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें