फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हत्या-डकैती मामले में उम्रकैद का दोषी 16 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 1997 के हत्या और डकैती के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी उदयबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद करीब 16 साल से फरार था। उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के मंसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र से हुई।
उदयबीर को जुलाई 1997 में पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार में लूटपाट की कोशिश के दौरान हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। अक्तूबर 2001 में उसे दो अन्य लोगों के साथ उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बेटे की मौत के बाद सिंह को 2010 में एक महीने की पैरोल मिली थी। पैरोल अवधि समाप्त होने पर उसने जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त ने यह जानकारी दी। उसकी सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठिकाने बदलता रहा दोषी
पैरोल से फरार होने के बाद उदयबीर सिंह ने अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी थी। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। इंस्पेक्टर मनमीत मलिक की टीम को पता चला कि वह हापुड़ में एक कारखाने में काम कर रहा है। उसे 2021 में हापुड़ में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था, पर बाद में जमानत मिल गई। अब उसे बाकी सजा काटने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें