फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डॉलर देने के नाम पर लिए एक लाख रुपये, रुमाल में लिपटे सादे कागज थमाकर गायब हो गया आरोपी

Sat, 11 Sep 2021 03:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकेश ने हिमांशु से एक लाख रुपये लेने के बाद रुमाल में बांधकर यूएस डॉलर दे दिए। इसके बाद लोकेश रुपये को दोस्त को देने की बात कहकर भागने लगा। हिमांशु को उस पर शक हुआ और उसने रुमाल खोलकर देखा। उसमें एक डॉलर के अलावा बाकी सब सादे कागज थे। 
 
विज्ञापन
डॅालर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में डॉलर देने के नाम पर उत्तम नगर निवासी हिमांशु अग्रवाल (27) से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित को डॉलर की जगह कागज थमाकर फरार हो गया। आरोपी को भागते देख पीड़ित ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गलियों में घुसकर गायब हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


हिमांशु अग्रवाल लारेंस रोड स्थित एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसके कंपनी के सेल्स मैनेजर पंकज ने बुधवार को बताया कि उसे लोकेश नाम का एक लड़का मिला है, जिसके पास काफी यूएस डॉलर हैं। उसने बताया कि वह एक डॉलर का 220 रुपये मांग रहा है। 

अगले दिन लोकेश ने उन्हें इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। लोकेश ने कुछ aडॉलर हिमांशु को दिखाए। हिमांशु ने कहा कि इतने डॉलर के लिए कम से कम 2.50 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। दोपहर तक एक लाख रुपये का इंतजाम होने के बाद हिमांशु, पंकज के साथ शहजादा पार्क के पास पहुंचा। लोकेश ने हिमांशु से एक लाख रुपये लेने के बाद रुमाल में बांधकर यूएस डॉलर दे दिए। इसके बाद लोकेश रुपये को दोस्त को देने की बात कहकर भागने लगा। हिमांशु को उस पर शक हुआ और उसने रुमाल खोलकर देखा। उसमें एक डॉलर के अलावा बाकी सब सादे कागज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें