फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: झगड़े के दौरान पत्नी के गाल को दांत से काटकर अलग किया, पति फरार, महिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Mar 2021 11:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में झगड़े के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी और दांत से उसके गाल के मांस को काटकर अलग कर दिया। महिला को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बाद से फरार पति की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


पीड़िता की पहचान भडोला गांव निवासी रीना(30) के रूप में हुई है। वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। 26 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को भडोला गांव में महिला के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला रीना को जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है। दर्द की वजह से रात में वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। 

अगले दिन पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति जावर हरिद्वार में कपड़े बेचने का काम करता है। ज्यादातर समय वह हरिद्वार में रहता है और महीने दो महीने पर दिल्ली आता है। महिला ने बताया कि उसकी चचेरी ननद मंजू की शादी उसके भाई बेन्चु से हुई है। 
विज्ञापन


उनके बीच झगड़ा होने की बात को लेकर पति अकसर उससे झगड़ा करने लगता है। दो तीन दिन मंजू की उसके भाई से झगड़ा हुआ। दिल्ली आने के बाद जावर उससे इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। फिर उसे कमरे में बंद कर पिटाई कर दी और इसी दौरान दांत से उसके गाल को काटकर अलग कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें