फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फोन चोरी कर ओएलएक्स पर बेचने वाला बदमाश गिरफ्तार, आठ मोबाइल और एक कैमरा बरामद

Sun, 19 Jun 2022 10:07 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ओएलएक्स पर पीड़ित ने अपने फोन की पहचान की और फोन खरीदने के बहाने बुलाकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ फोन और एक कैमरा बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने मोबाइल चुराने के बाद उसे ओएलएक्स पर बेचने का प्रयास करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और एक कैमरा बरामद किया है। आरोपी नोएडा स्थित पैराडाइज होटल में रसोइया का काम करता था और वहां के तीन कर्मचारियों का फोन चुरा लिया था। 

विज्ञापन


बाद में पीड़ितों ने ओएलएक्स पर अपना फोन देखा तो खरीदार बनकर बेचने वाले से संपर्क किया। सामने आने पर पीड़ित और आरोपी के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ओडिशा निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है। 

मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि 12 जून को राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर दो लोगों के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। जहां दो लोग मारपीट कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही उनमें से एक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दूसरे व्यक्ति महरूफ ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर 70 स्थित पैराडाइज होटल में काम करता है। पकड़ा गया प्रभात कुछ दिन पहले होटल में रसोइया का काम करता था। 

एक दिन आरोपी उसका और दो अन्य साथियों का मोबाइल फोन चुराकर भाग गया। उसके बाद वह काम पर नहीं आया। एक दिन अचानक पीड़ित ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए ओएलएक्स वेबसाइट पर एक विज्ञापन देखा। इसमें उसने चोरी किए गए अपने तीनों फोन की पहचान कर ली। उसने फोन बेचने वाले से संपर्क किया और उसे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। 

आरोपी शिकायतकर्ता को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। उसके शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर अन्य फोन और कैमरे बरामद कर लिए। आरोपी ने बताया कि लालच में उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें