दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-वन में शुक्रवार को ई ब्लॉक के मकान नंबर-162 में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मकान में तोड़ने का काम चल रहा था। दूसरी मंजिल पर मजदूर मकान को तोड़ रहे थे। तभी अचानक बगल की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक मजदूर को ज्यादा चोटें लगी हैं।