फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेल का इंजन पटरी से उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेल का इंजन पटरी से उतरा
विज्ञापन

नई दिल्ली। नई दिल्ली-तिलक ब्रिज रेल लाइन शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इस पर ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। पिछले दिनों पैनल खराब होने से ट्रेनें जहां-तहां ठिठक गई थीं तो शुक्रवार रात लखनऊ मेल (12230) का आगे वाला इंजन अचानक पटरी से उतर गया। ट्रेन जोरदार झटके के साथ रुकी। इससे यात्री कुछ देर के लिए सहम गए।
विज्ञापन

लखनऊ मेल नई दिल्ली स्टेशन से रात 10:05 बजे प्लेटफार्म नंबर 16 से रवाना हुई थी। स्टेशन से निकलकर ट्रेन तिलक ब्रिज की छठी लाइन से गुजर रही थी, तभी इंजन के अगले पहिये पटरी से उतर गए। गनीमत यह रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी और ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। इस वजह से झटके तो लगे, लेकिन यात्रियों को नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर नई दिल्ली स्टेशन डायरेक्टर, सुपरिंटेंडेंट समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। इंजन को ट्रेन से अलग किया गया। इसके बाद ट्रेन के पीछे इंजन लगाकर इसे पुरानी दिल्ली स्टेशन के रास्ते रवाना किया गया। हालांकि, जांच के दौरान इस ट्रैक में किसी भी तरह की खामी नहीं मिली। इंजन की रीडिंग की गई। इसके अलायनमेंट की भी जांच की गई। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन 1 घंटे देरी से रवाना हुई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें