फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 22 दिन बाद मिले सबसे कम कोरोना मरीज, 37 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 19 जुलाई को सामने आए थे 36 मामले

Thu, 12 Aug 2021 12:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 66886 सैंपल की जांच में 0.06 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 दिन बाद दिल्ली में सबसे कम कोरोना मरीज मिले हैं। पिछले एक दिन में 37 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि इससे पहले 19 जुलाई को एक दिन में 36 मामले सामने आए थे। राहत की बात है कि बीते मंगलवार को राजधानी में एक भी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 66886 सैंपल की जांच में 0.06 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। 

इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,36,889 हो चुकी है जिनमें से 14,11,327 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 25068 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी है। जबकि संक्रमण दर 5.89 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर की बात करें तो अब यह 0.06 फीसदी तक दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 494 हो चुकी है जिनमें से 179 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। विभाग ने बताया कि अभी अस्पतालों में 274 मरीज भर्ती हैं। जबकि चार मरीज कोविड निगरानी केंद्रों में उपचाराधीन हैं। कंटेनमेंट जोन की बात करें तो राजधानी में इनकी संख्या घटकर 262 हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें